बैतूल। पुरुषों की मदद के लिए काम कर रही सामाजिक संस्था एसआईएफ बैतूल (सेव इंडियन फैमिली) द्वारा रविवार 27 अगस्त को नेहरू पार्क में सुबह मेंस मेंटल हेल्थ पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
संस्था के डॉ संदीप गोहे ने बताया कि देश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर अक्सर बात होती है लेकिन पुरुषों के राइट्स को लेकर कभी कोई बात नहीं होती , पुरुषों के राइट्स को लेकर एसआईएफ बैतूल द्वारा लम्बे समय से आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने बताया मेंस मेंटल हेल्थ पर कभी कोई बात व ध्यान नहीं देता है, महिलाएं, बच्चे, जानवर, पर्यावरण, पेड़ पौधे सभी के बारे में बाते होती है, लेकिन पुरुषों के मेंटल हेल्थ के बारे में कभी कोई विचार नहीं करता । इस विषय को लेकर
कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में पुरुषों के मेंटल हेल्थ के बारे में बात की जाएगी। समाज और अपने काम का प्रेशर समाज में पुरुषों को बहुत होता है और पुरुष मुखिया होते हुवें भी कभी उसकी मेंटल हेल्थ के बारे में सोचा और ना समझा जाता है। श्री गोहे ने सभी माता बहनों और सभी ज़िले के लोगो से अपील की है कि मानसिक रूप से प्रताड़ित पुरुषों को 27 अगस्त को नेहरू पार्क में जरूर भेजें, सुबह 8 से 12 बजे तक निशुल्क काउंसलिंग सेव इंडियन फैमिली
(एसआईएफ बैतूल) द्वारा की जाएगी। पुरुषों की मदद के लिए ये संस्था उन पीड़ित पुरुष जो किसी न किसी रूप में महिलाओं से प्रताड़ित हैं और झूठे केस में फ़ैस गये है या कोई महिला उन्हें झूठे केस में फ़साने की धमकी के रही हो. उनकी मानसिक और कानूनी रूप से मदद की जाती है।
उन्हें अपना नि शुल्क मेंस हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया 8882498498
Comments are closed.