रानीपुर ।। सारणी में 660 मेगावाट पावर प्लांट का भूमिपूजन करने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की सीएम शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणावीर है। क्षेत्र के युवा बेरोजगार है सारणी उजड़ रहा है और चुनाव को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान दिखावा कर रहे है विकास कार्य में क्षेत्र पिछड़ रहा है जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा की सीएम द्वारा जो भूमिपूजन किया जा रहा है
उसकी न ही शासन से एन ओ सी है और ना ही पर्यावरण विभाग से सीएम शिवराज सिंह चौहान विकास कार्य के नाम पर सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रहे है क्षेत्र के व्यापारी परेशान है,रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं है। प्रदेश की न्याय व्यवस्था चरमरा गई है और घोषणावीर झूठी घोषणा करने में व्यस्त है। इसी को लेकर आज युवक कांग्रेस के बैनर तले युवा सीएम शिवराज सिंह चौहान का विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शिवराज सिंह मुर्दाबाद और शिवराज सिंह वापिस जाओ के नारे लगा रहे थे लेकिन सीएम शिवराज
सिंह चौहान के इशारे पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पुलिस ने घोड़ाडोंगरी से सारणी जाते समय पाथाखेड़ा बागडोना शोभापुर औरआमला सारणी के बीच ग्राम बोरी में हिरासत में लेकर थाने ले आई वही बोरदेही युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई प्रदर्शन के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं एवं आमला अध्यक्ष मनोज देशमुख ,युवा
कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ,, पूर्व प्रदेश महासचिव,राजा सोनी , पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश गावंडे, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुडे,मोहसिन खान ,आदर्श ठाकुर , दीपक साहू , दिव्यांश साहू , अलकेश ठाकुर , मनीष नागले , शिवम सिंह सोलंकी , दीप सिंह ठाकुर , अन्नू हुडे राजूकहार जीवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Comments are closed.