धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ

 

संयुक्त सहकारी समिति महासंघ भोपाल के तत्वाधान में बैतूल को- ऑपरेटिव सोसायटी कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 23.08.2023 आज सांतवाँ दिन भी जिले की लगभग 91 सहकारी समिति एवं लगभग 584 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने बंद रही, जिसमें जिला मुख्यालय पर लगभग जिले के 589 कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर है। संघ के प्रवक्ता श्री

धर्मराज उघड़े एवं योगेश गढ़ेकर द्वारा बताया गया कि हमारी शासन से प्रमुख मांगे है कि शासकीय कर्मचारियों की भांति सहकारी समिति कर्मचारियों का भी सेवा नियम एवं उनके समतुल्य वेतनमान निर्धारण किया जावें, साथ ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में होने वाली 60 प्रतिशत पदोन्नति भर्ती में संस्था के कर्मचारियों में से ही की जावें, जिसके लिए निर्धारित भर्ती नियमों में आरक्षण एवं अन्य बाध्यताओं को हटाया जाये तथा समयावधि में भर्ती की जायें। वर्तमान में खरीफ फसल बीमा का कार्य किया जा रहा है। जिसका

समितियों को वर्ष 2016 से बीमा प्रीमियम एकत्रीकरण का 4 प्रतिशत कमीशन देने का प्रावधान है, जिसे तत्काल दिया जायें। म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैतूल ईकाई के जिला अध्यक्ष श्री रमेश माकोड़े द्वारा बताया गया कि कोरोना काल में जिला अधिकारियों के निर्देश पर बांटे गये आफलाइन खाद्यान्न की पंजी सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई. किन्तु आज दिनांक तक खाद्यान्न वितरण मशीनो से कम नहीं किया गया, जिसे तत्काल किया जायें।

जिलाध्यक्ष श्री अशोक देशमुख द्वारा बताया गया कि आज धरना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ कर ऐसी कामना की गई कि कल माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सारणी आगमन पर हम लोगो की सभी न्यायोचित मांगो को पूर्ण करेंगे तथा जिले की सभी 91 सहकारी समितियों से समिति कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों के मांगपत्र को सौंपने के लिए सारणी में उपस्थित होंगे।

Comments are closed.