आज छंटवा दिन भी जिले की 91 सहकारी समिति एवं 590 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने बंद रही

संयुक्त सहकारी समिति महासंघ भोपाल के तत्वाधान में बैतूल को- ऑपरेटिव सोसायटी कर्मचारी संघ द्वारा दिनांक 22.08.2023 आज छंटवा दिन भी जिले की 91 सहकारी समिति एवं 590 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने बंद रही जिसमें जिला मुख्यालय पर लगभग जिले के 589 कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर है। संघ के प्रवक्ता श्री धर्मराज उघड़े एवं योगेश

गढ़ेकर द्वारा बताया गया कि हमारी शासन से प्रमुख मांगे है कि शासकीय कर्मचारियों की भांति सहकारी समिति कर्मचारियों का भी सेवा नियम एवं उनके समतुल्य वेतनमान निर्धारण किया जावें, साथ ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में होने वाली 60 प्रतिशत पदोन्नति भर्ती में संस्था के कर्मचारियों में से ही की जायें, जिसके लिए निर्धारित भर्ती 1 नियमों में आरक्षण एवं अन्य बाध्यताओं को हटाया जाये तथा समयावधि में भर्ती की जायें। वर्तमान में खरीफ फसल बीमा का कार्य किया जा रहा

है। जिसका समितियों को वर्ष 2016 से बीमा प्रीमियम एकत्रीकरण का 4 प्रतिशत कमीशन देने का प्रावधान है, जिसे तत्काल दिया जायें। म.प्र. सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैतूल ईकाई के जिला अध्यक्ष श्री रमेश माकोडे द्वारा बताया गया कि कोरोना काल में जिला अधिकारियों के निर्देश पर बांटे गये आफलाइन खाद्यान्न की पंजी सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई. किन्तु आज दिनांक तक खाद्यान्न वितरण मशीनो से कम नही किया गया, जिसे तत्काल किया जायें।

जिलाध्यक्ष श्री अशोक देशमुख द्वारा बताया गया कि आज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा यह | आश्वासन कर्मचारी संगठन को दिया कि आपी न्यायोचित मांगो को हर मंच पर आवश्यकता अनुसार उठाया जायेगा तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आगमन पर सभी सहकारी समिति कर्मचारी सारणी में उनके स्वागत व अपनी | न्यायोचित मांगों के मांग पत्र को सौंपने के लिए उपस्थित होंगे।

 

Comments are closed.