प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
*बैतूल*
प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में 18 जुलाई 2023 श्रावण अधिमास के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी क्षेत्रवासी और शिव भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , मंदिर के पुजारी शिवम महाराज ने बताया , नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का आरंभ 18 जुलाई से हुई, इस संगीतमय कथा के
वाचक प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित राजू जोशी महाराज हमलापुर बैतूल के जिनके सहयोगी में पूजा- पाठ , हेतु नागपुर से आये श्री शशांक महाराज हैं , के द्वारा नव दिवसीय संगीतमय शिव पुराण कथा का समापन, हवन पूजन के साथ 26 जुलाई, को हुआ! तत्पश्चात,भव्य भंडारे का आयोजन किया इस विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचकर क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया ,
Comments are closed.