संकल्प हायर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा के तत्वाधान में मोटा अनाज जागरूकता अभियान के तहत अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। तथा मोटे अनाज की जीवन में क्या उपयोगिता एवम गुणवत्ता है इसकी जानकारी प्रदान की गई।
इसके अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता स्पीच कंपटीशन इंस्टेंट क्वेश्चन जैसे कार्यक्रम रखे गए एवं बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। वर्ष 2023 को मोटे अनाज के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित किया गया है ।और यह हो पाया है, हमारे यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कारण पिछले दिनों मन की बात के माध्यम से भी मोदी जी ने मोटे अनाज को एक विकल्प के रूप में हमारे सामने रखा था ।जिसे अपनाकर ना केवल हम अपना लाइफ स्टाइल सुधार सकते हैं बल्कि मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों पर विजय हासिल कर सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हमारी आने वाली 90% जनरेशन डिसएबल होगी ऐसे समय में मोटा अनाज हमारे लिए एक रामबाण औषधि के रूप में सामने आया है ।
इस कार्यक्रम को आयोजित एवं संचालित शौर्य स्पोर्ट्स नर्सरी डायरेक्टर श्रीमती नीता वराठे ने किया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता
मालवी जिला मीडिया प्रभारी कविता मालवी गं ज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे गंज मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, ज्योति यादव कोठी बाजार मंडल महामंत्री शैली चौहान कोठी बाजार मंडल उपाध्यक्ष ललिता वागदरे,इंस्टा जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक्षा मालवीय अनीता धोटे , ललिता कुबड़े पूनम मालवीय संकल्प स्कूल के डायरेक्टर रघुवीर लोखंडे एवं प्रिंसिपल मौजूद थे।
कार्यक्रम का आभार नीलम वागद्रे ने प्रकट किया ।
Comments are closed.