यहाँ 18 साल के पहले हो जाती है लड़कियों की शादी

यूनिसेफ ने एक रिपोर्ट में कहा – बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है

संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष-यूनिसेफ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि बांग्लादेश में आधी से अधिक महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो जाता है। इसके अनुसार एशिया में बांग्लादेश में बाल विवाह का सबसे अधिक प्रचलन है। बांग्लादेश में लगभग तीन करोड 45 लाख महिलाओं का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था। एक करोड तीस लाख से अधिक महिलाओं का विवाह 15 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था। यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार 24 प्रतिशत महिलाएं 18 वर्ष की उम्र से पहले मां बन जाती हैं।

कांग्रेस के घोषणा-पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने – मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की व्‍यवस्‍था