ब्रह्माकुमारी ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली गली मोहल्लों से रैली: किया नशा मुक्ति का आह्वान दिलाई शपथ

ब्रह्माकुमारी की घोड़ाडोंगरी शाखा के सेवा केंद्र के माध्यम से आज नगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई । नशा मुक्ति के नारे एवं गीतों के द्वारा नगर वासियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया। लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।

स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीने के लिए व्यसनों से दूर रहने का संदेश दिया गया। ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने ब्रह्माकुमारीज के सभी सदस्यों को भी नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस शपथ के माध्यम से संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों ने यह शपथ ली कि वह अपने नगर परिषद क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए लोगों को निरंतर जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को सरलता से प्रसारित करने के लिऐ जन सूचना केंद्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.