समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 28 से 31 मार्च तक स्थगित

गेहूं को सुखाकर निर्धारित नमी मात्रा अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने का अवसर प्रदान करने के लिये गेहूं उपार्जन कार्य 28 मार्च से 31 मार्च 2023 के लिये स्थगित किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये है।

      प्रदेश के अधिकांश जिलो में विगत सप्ताह गेहूं की खड़ी फसल पर असामयिक वर्षा के कारण गेहूं में नमी की मात्रा बढ़ जाने से इन्दौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलो में उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर नमीयुक्त अमानक गेहूं विक्रय हेतु पहुंच रहा है, जिसके फलस्वरूप उपार्जन केन्द्रों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता के गेहूं की खरीदी संभव नहीं हो पा रही है। किसानों को अपनी गेहूं को सुखाकर निर्धारित नमी मात्रा अनुसार गेहूं विक्रय करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से उक्त संभागों में 28 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक गेहूं उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा उक्त अवधि में गेहूं विक्रय हेतु किए गए स्लॉट बुकिंग को निरस्त किया गया है, किसानों द्वारा सुविधा अनुसार पुनः स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

ये तय करेंगे कौन बनेगा घोड़ाडोंगरी का विधायक

Leave A Reply

Your email address will not be published.