प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त
श्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है। ये किस्त नौ करोड़ 30 लाख किसानों को लगभग बीस हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाएगी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का पहला निर्णय, किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार, कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण के लिए और प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

Comments are closed.