बेमौसम बारिश एवम तेज हवाओ से प्रभावित फसलों का विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने, राजस्व व कृषि विभाग अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

प्रमोद सूर्यवंशी

*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने संयुक्त दल के साथ किया असमय वर्षा एवम तेज हवाओ से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण ,दिए सर्वे के निर्देश*

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में गत दिनों हुई बेमौसम वर्षा एवम तेज हवाओ से प्रभावित हुई फसलों का निरीक्षण किया एवम किसानों से चर्चा कर प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वे के निर्देश दिए । पिछले दिनों पूरे प्रदेश , जिले समेत आमला क्षेत्र में हुई बेमौसम वर्षा एवम तेज हवाओ से प्रभावित फसलों के निरीक्षण के लिए आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने राजस्व व कृषि विभाग के सयुक्त प्रशासनिक दल एवम भाजपा पदाधिकारियों के साथ आमला विकास खण्ड के विभिन्न स्थानों पर वर्षा प्रभावित फसलों का मुआयना किया

एवम प्रतिनिधि के साथ विभिन्न ग्रामों के प्रभावित किसानों से चर्चा कर प्रभावित फसलों के सर्वे के निर्देश सयुक्त दल एवम प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव , भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरी यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत यादव , मंडल महामंत्री महेश मास्कोले, समेत प्रशासनिक अधिकारी एवम किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.