*विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

Pramod Suryavanshi

 

तहसील विधिक सेवा समिति आमला द्वारा ग्राम पंचायत ससाबड़ व अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया के सहयोग से ग्राम ससाबड़ मे कानूनी जागरूकता व सहायता का शिविर आयोजित किया गया। मान. श्री कुशाग्र अग्रवाल जी वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश , माननीया श्रीमती गार्गी शर्मा जी द्वितीय कनिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय आमला ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधे का पूजन कर पौधारोपण किया । न्यायधीश श्री कुशाग्र अग्रवाल जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब न्याय सर्वसुलभ है विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अक्षम व्यक्ति को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। शिविर को संबोधित करते हुए विदुषी न्यायाधीश माननीया गार्गी शर्मा द्वारा

घरेलू हिंसा ,दुर्घटना बीमा,आपसी विवाद , पाक्सो एक्ट , महिला हिंसा , सायबर अपराध सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री सुभाष घीड़ोड़े , बलराम जी वर्मा , BC अरविंद माथनकर ,परामर्शदाता एवं पीएलवी घनीराम गढ़ेकर , शीतल कवड़े , निर्मला नारे , अर्पणा चौहान , सरिता विश्वकर्मा सचिव मनोज गढ़ेकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.