आमला में गूंजी राहुल गांधी की आवाज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण।
आमला। इंदौर में आयोजित“छात्रों की गूंज”कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस,युवा कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माथनकर लॉन बोडखी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं सहित युवा कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहकर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने छात्र हितों,शिक्षा से जुड़े मुद्दों तथा युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। लाइव प्रसारण के माध्यम से आमला के छात्रों,युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदौर में चल रहें कार्यक्रम से सीधे जुड़ने का अवसर मिला।
आमला ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूत मंच मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संवाद और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे ने कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के मार्गदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़कर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा छात्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों सहित युवा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव,पार्षद एवं जिला युकां. महासचिव खुश्बू अतुलकर,पार्षद अल्का मानकर,पार्षद अमित
हुरमाड़े,पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया,महासचिव रेखा बारखे,किरण जैसवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश दामले,पूर्व पार्षद विजय अतुलकर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय पारदी,बिल्लू यादव,पूर्व पार्षद ऋषि खातरकर,हेमंत मुन्नू देशमुख,अकरम खान,अशोक हाथिया, दिलीप ढोमने,विजय बछले,दीपक बेले,ओमप्रकाश शेषकर,जीतेश वाईकर,आशू बर्डे
राकेश सोने,विजय सोलंकी, मुकुल बामने, शिखर मालवीय,भूपेंद्र बेले,गोल्डी ठाकुर,सुजल यादव,कमलेश मकोड़े,,
सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।