रेलवे इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

 

आमला | 21 अगस्त 2026

रेलवे इंस्टिट्यूट, आमला में रेलवे परिवार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तीज के पारंपरिक पर्व को प्रेम, सौहार्द, उमंग और आपसी स्नेह के रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे वार्ड मेंबर श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा औऱ श्रीमति विमल मदान ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन स्नेहपूर्वक किया गया।

हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक पर्व की सुंदरता, महिलाओं की उमंग और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। गीत-संगीत, मनोरंजक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में श्रीमती लता कोसे, रश्मि चौकीकर, कामिनी पाठक, रजनी, रेखा, नीलम शर्मा, मीना करौले, अनीता झा, अशोका जैन, विमला पवार, हर्षा, रेनू, पूनम रावत, मिनी सिन्हा, क्षमा, ज्योति, रेखा गुप्ता, प्रमिला अदलाक, भावना, सुस्मिता सोनी, अरुणा डेहरिया, दीपिका, सोनल पारे, जयंती तिर्की, शारदा, कृपा, अनीता साहू, खुशबू, पूजा, अंजना वर्मा, अंजलि वर्मा, कल्पना, नेहा, अंजलि, अर्चना, पिंकी, सुमन, रश्मि साहू, विरती, किरण, ममता, नीतू, अंजू, हेमलता एवं शिल्पा सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक मंच संचालन श्रीमती भावना पंत द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सहज, रोचक एवं मनोरंजक अंदाज में संचालित करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस आयोजन को सफल बनाने में रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके सहयोग और संरक्षण से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण रूप से आयोजित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली। आयोजक मंडल ने आशा व्यक्त की कि रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों का इसी प्रकार सहयोग एवं संरक्षण भविष्य में भी मिलता रहेगा, जिससे ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा सकें और रेलवे परिवार के बीच आपसी सौहार्द एवं एकजुटता और मजबूत हो।

कार्यक्रम ने न केवल हरियाली तीज की पारंपरिक संस्कृति और उत्सवधर्मिता को जीवंत किया, बल्कि रेलवे परिवार की महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, खुशियाँ साझा करने और आपसी स्नेह को मजबूत करने का सुंदर अवसर भी प्रदान किया।

आभार

अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों, समस्त सखियों एवं सहयोगियों के प्रति श्रीमती कामिनी पाठक ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और स्नेह से ही यह आयोजन इतना सुंदर और यादगार बन सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.