जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली कंपनी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

5 दिनों से कटी है पूरे गांव की बिजली

घोड़ाडोंगरी। ग्राम पंचायत सीवनपाट के लोगों ने आज जनपद अध्यक्ष राहुल उईके के नेतृत्व में बिजली कंपनी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हमारे वार्ड क्रमांक 19 में बिजली बिल का भुगतान शत प्रतिशत होने के बावजूद बिजली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण गांव की बिजली काट दी गई है।

इन दिनों स्कूली बच्चों की परीक्षाएं चल रही है ।जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बिजली नहीं होने से प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 5 दिनों से पूरा गांव अंधेरे में है और पूरे गांव की बिजली की सप्लाई बंद है क्योंकि कर्मचारियों ने काट दी है।

जिसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष राहुल उइके अमरेश मंडल संजय साल्वे दिनेश भोरसे शुभम साहू गोविंद उइके मनोहर प्यारे आरसे पांडू मर्सकोले मुन्ना परते क्रेश नागवंशी राजकुमार सूर्यवंशी सहित अन्य ग्रामीण जन शामिल थे।

सीवनपाट ग्राम पंचायत के कटंगी गांव की बिजली समस्या को लेकर लोगों ने ज्ञापन दिया था। जिसके लिए कल सुबह तक लाइट चालू करने का आश्वासन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.