क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज 30 अप्रेल को कन्यादान महोत्सव का भूमिपूजन कल 10 मार्च को

भैंसदेही क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन ब्लॉक भैंसदेही के तत्वाधान में ग्राम झल्लार मे 30 अप्रैल 2023 दिन रविवार को सम्पन्न होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन *कन्या दान महोत्सव* का भूमिपूजन आज 10 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को समय दोपहर 1.00 बजे को रखा गया है।

क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नावंगे ने कार्यकारिणी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता,समस्त सामाजिक बंधुओं, मातृशक्ति, युवा समिति से नम्र निवेदन है कि ग्राम झल्लार में *राम मंदिर प्रांगण* में दोपहर 1.00 बजे उपस्थित होकर स्थल पूजन के कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करने में अपनी उपस्थिति देकर पूनित कार्य को शुभ मुहूर्त में सम्पन्न करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.