अखिल भारतीय सफाई मजदूर कां.ट्रेड यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
भोपाल।
*प्रदेशाध्यक्ष माननीय मगन लाल झंझोट जी के अथक प्रयासों से नगरी निकाय मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र सिंह जी मध्यप्रदेश शासन भोपाल द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश के सफाई कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर एक विशेष कमेटी गठित की गई जिसमें आज दिनांक 4/02/23 को संपूर्ण मध्यप्रदेश के सफाई कर्मचारियों कि 18 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बल्लभ भवन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मैं विशेष चर्चा कर पहली बैठक संपन्न की।*

नगरी निकाय मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह जी मध्य प्रदेश द्वारा मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर एक विशेष कमेटी गठित की गई जिसमें 1.प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल 2. आयुक्त नगरीय प्रशासन व विकास भोपाल 3. अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास स्थापना शाखा प्रभारी 4. वित्तीय सलाहकार मध्यप्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल 5. आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल 6. आयुक्त नगर पालिक निगम सागर 7. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष एवं दो प्रतिनिधियों को मिलाकर एक कमेटी को गठित किया गया एवं आज दिनांक04/02/23 को बल्लभ भवन मगरिया विकास एवं आवास विभाग में बैठक रखी गई। बैठक से पहले प्रदेशाध्यक्ष मगन लाल झंझोट के निज निवास पर प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर विशेष चर्चा कर सफाई कर्मचारियों के हित में रणनीति तैयार की गई इसके उपरांत सभी पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए जिसमें प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैनवार प्रदेश महामंत्री दामोदर करोसिया अरविंद मछंदर सतीश चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू मछंदर राजेंद्र भैरवी प्रदेश मीडिया प्रभारी मुन्ना घावरी धनराज संभागीय अध्यक्ष मनोज बोहत सागर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मोहब्बत छतरपुर जिला अध्यक्ष आदित्य बाल्मिक कार्यवाहक अध्यक्ष रवि नाहर यूथ लीडर सैंडी सिंह एवं बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता पूर्वक रखा गया जिस पर कमेटी द्वारा विचार मंथन कर मुख्यमंत्री जी को रिपोर्ट सम्मिट कर जल्द ही कर्मचारियों के हित में उनकी मांगों पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.