कल मनाया जायेगा जन्मोत्सव, नगर संकीर्तन यात्रा को हुए एक वर्ष पूरे

नगर के लोगों की सुख शांति समृद्धि के लिए लगातार पिछले 1 वर्ष से निकाली जा रही नगर संकीर्तन यात्रा को कल सोमवार 9 जनवरी को 1 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इस अवसर पर संकीर्तन प्रभात फेरी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है संकीर्तन यात्रा के सेवक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि
प्रभु की कृपा ऐवं सदगुरु देव के आशीर्वाद से कल 9 जानवरी2023 को *ॐ नमो भगवते वासुदेवाय* नाम संकीर्तन प्रभात फेरी को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है । इस शुभ अवसर पर कल सुबह 6:30बजे से प्रभात फेरी तथा श्रीसत्यनारायण मंदिर में 21माला नाम जाप हैं ।

प्रभु से इस सेवा को निरंतर जारी रखने की शक्ति प्राप्त करने हेतु। आप सभी नगरवासी इस अवसर पर सादर आमंत्रित हैं नगर संकीर्तन यात्रा के जन्मोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और नगर वासियों की सुख समृद्धि की कामना करने के लिए यह जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.