आज होंगे महामुकाबले : उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ ,पंजाब ,मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र के क्रिकेट के सितारे चमकेंगे मैदान पर

यहां के सतपुड़ा मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का संडे सुपर संडे होने वाला है। क्योंकि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्य से क्रिकेट के सितारे यहां पर अपना दमखम दिखाने उतरेंगे और दर्शकों का रोमांच देखते ही बनेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाले मुकाबलों में उत्तराखंड देहरादून हरियाणा छत्तीसगढ़ पंजाब खंडवा नरसिंहपुर नागपुर अमरावती जबलपुर बैतूल भोपाल के खिलाड़ी मैदान पर अपना खेल दिखाएंगे।

सतपुड़ा ग्राउंड क्रिकेट के सितारों से सजा हुआ दिखेगा । राज्य स्तरीय ट्रॉफी को जीतने के लिए टीमों ने जहां तक अपनी पहुंच थी वहां से खिलाड़ी हायर किए हैं। अब टीमें अब बची है मैदान में उन्होंने इस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया है ।पैसा महत्वपूर्ण नहीं रहा है इस ट्राफी को जीतना महत्वपूर्ण बन गया है। इसलिए मिली जानकारी के मुताबिक टीमों ने खिलाड़ी हायार करके अपनी टीम से मैदान में उतारेंगे। और क्रिकेट प्रेमियों को आज रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे । आज के मुकाबले में विजेता रहने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी टीम होगी कल सोमवार को इस ट्रॉफी का सेमीफाइनल और फाइनल मैच होगा । फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि आज जिन टीमों के मुकाबले होने हैं जिसके लिए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम मेहनत कर रही है और व्यवस्थाओं में लगी हुई है।

फ्रेंड्स क्लब के उपाध्यक्ष दीपक धोटे ने बताया
आज ये होंगे मुकाबले

08/01/2023 के मुकाबले

1. महाकाल 11 घोड़ाडोंगरी vs साई सुपर बाजार बगडोना
सुबह 10 बजे

2.आर्यन शिवा 11 बकुड़ vs स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल
दोपहर 12 बजे

3. विजेता 1 VS विजेता 2
दोपहर 2 बजे

Leave A Reply

Your email address will not be published.