रामरतन पटैल का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक पिछड़ा वर्ग बनने पर करेली में होगा भव्य स्वागत

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839

भोपाल। कल दिनांक 5 जनवरी 2023 को करेली जिला नरसिंहपुर के जाने माने समाजसेवी एवं पटैल बंधु के नाम से सबके दिलों में राज्य करने वाले श्री रामरतन पटैल जी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक बनने पर प्रथम नगर आगवन हो रहा है। वह विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी बनाये गये हैं।
श्री पटैल जी के साथ मध्यप्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सामाजिक सेवक श्री डां. ओंकार सोलंकी व सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के श्री बलवान सिंह कुशवाहा जी प्रदेश और नरसिंहपुर जिले के स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में शहादत देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सुपौत्र मूलचन्द मेधोनिया सहित अनेक गणमान्य समाजसेवी और करेली जिला नरसिंहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित होंगे जिनके द्वारा श्री पटैल के आगमन पर करेली स्टेशन से उनके आवास तक भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों की शिरकत होगी। वह कांग्रेस की मजबूती के साथ हर वर्ग को जोड़ने का काम करेंगे।
डॉ. ओंकार सोलंकी जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि की हमें अपने महापुरुषों का इतिहास को जन जन तक पहुंचा कर स्वाभिमान की रक्षा करना है। तथा नरसिंहपुर के अनुसूचित जाति के वीर शहीद मनीराम जी अहिरवार की जो कि स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी सेना से युद्ध लडा और उन्हें परास्त कर गांव से खदेड़ दिया था। जिन्हें राष्ट्रीय शहीद होने का दर्जा अभी तक नही मिल सका है। उन्हें सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया जायेगा। करेली के बहुत लम्बे समय से कांग्रेस का परचम लहराने वाले भगवती प्रसाद जाटव अपनी समाज के साथ एवं उनके सहयोगियों के साथ श्री पटैल साहब का रेल्वे स्टेशन करेली से उनके गृह निवास किया जायेगा। चीचली के असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री कौशल प्रसाद अहिरवार एवं श्री चन्दभान खेमरे चीचली जिला नरसिंहपुर सहित अनेक लोग श्री पटैल जी के नगर आगवन पर स्वागत, अभिनन्दन के लिए विशेष रूप से सम्मलित रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.