बाघ के हमले से चुन्नीलाल की मृत्यु

विकासखंड कुरई के ग्राम गोंडेगांव में बाघ के हमले से चुन्नीलाल की मृत्यु होने की घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सिवनी श्री पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव सहित वन विभाग के वरिष्ठ एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पहुंच कर मौका स्थित का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर मृतक चुन्नी लाल के परिजनों से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया गया तथा मृतक चुन्नी लाल के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया एवं मृतक चुन्नी लाल का अंतिम संस्कार करवाया गया। साथ ही बाघ के हमले से घायल हुए एक ओर व्यक्ति श्री खुशलाल को त्वरित एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा घटना स्थल एवं आस पास के वन क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर उक्त बाघ की तलाशी की जा रही है एवं पुनः ऐसी घटना न हो, इसके लिए वन विभाग का मैदानी अमला ग्राम के आस पास तैनात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.