तन्मय को बचाने अभी चल रहा सुरंग बनाने का कार्य,मंगलवार से बोर में गिरा है तन्मय

Live Update
मांडवी के निकट बोरवेल में फंसे तन्मय को बाहर निकालने के लिए तेजी से किया जा रहा है रेस्क्यू का कार्य. एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम तेजी से सुरंग बनाने के लिए जुटी हैं. हार्ड चट्टान रेस्क्यू में बन रही है अवरोध. कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू पर कर रहे हैं निगरानी.

मंगलवार को छुपन – छुपाई खेल रहे थे बच्चे तभी तन्मय बोर में गिर गया जो अभी तक बोर से बाहर नही निकाल पाये है। बोर के आसपास की जमीन हार्ड होने के कारण खुदाई में समय लग रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 8 दिन पहले ही बोर कराया गया था।वही तन्मय की कुशलता के लिये लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। माना जा रहा है कि ईश्वरीय चमत्कार ही तन्मय को बचा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.