ग्राम मांडवी में बोरवेल में गिरे तन्मय को बचाने के लिए रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बोरवेल के समानांतर खुदाई कर सुरंग बनाई जा रही है।