आज पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के मुख्य आयोजक घोड़ाडोंगरी में,9 बजे से बालाजी लॉन में बैठक आयोजित, सभी नगरवासी आमंत्रित
बैतूल में 12 दिसंबर से हो रही पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर जिले भर में लोगों में बड़ा ही उत्साह है आज तक टीवी पर श्री पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुन रहे श्रद्धालुओं को अब अपने ही जिले में 7 दिनों तक कथा श्रवण करने का आनंद मिलेगा इस आयोजन में शामिल होने और शिव महापुराण कथा को लेकर जिले के गांव गांव में लोगों में उत्साह है बैतूल जिले के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचेंगे और अनूठे अवसर का लाभ लेंगे इस आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो और लोग व्यवस्थित रूप से आना-जाना कर सके लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए अधिक दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़े इन सब व्यवस्थाओं को लेकर रूपरेखा बनाने
बैतूल से आशू किलेदार जी एवं संजय बाथरे जी पधार रहे हैं।पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा का आयोजन बैतूल में 12 दिसंबर से 18 दिसंबर को होने जा रहा है ,जिसमें घोड़ाडोंगरी से श्रद्धालुओं के कथा श्रवण की व्यवस्था एवं आने जाने हेतु समिति बनाई जाना है। तत्संबंध में आज 7/12/22 दिन बुधवार को सुबह 9 बजे बालाजी मैरिज लॉन, घोड़ाडोंगरी में एक संक्षिप्त मीटिंग रखी गई है, जिसमें ,आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
