बैतूल जिले का युवा सुयश सिंह पोपली (गुल) जो समाज और प्रदेश में बना रहा अपनी अलग ही पहचान

अल्पसंख्यक समुदाय का एक प्रभावी चेहरा सुयश सिंह पोपली (गुल) ने युवाओं में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सुयश का सेवा भावी व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। प्रदेश के कई जिलों में सुयश सिंह पोपली (गुल) अपने सेवाभावी स्वभाव एवं कार्यों के कारण जाने जाते हैं ।सुयश सिंह पोपली (गुल) बैतूल जिले के अपना घर वृद्ध आश्रम बगडोना में जाकर वहां रहने वाले बेसहारा लोगों को कंबल और कपड़े दान कर लोगों को प्रेरणा देते हैं तो कभी घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर ठंड से कांपते किसी बुजुर्गों को एकाएक कंबल ओढाकर उसे ठंड से बचाव की सुविधा

प्रदान करते हैं। सुयश सिंह पोपली (गुल) नवरात्रि पर्व पर कन्याओं को तिलक कर सामग्री भेंटकर मुख्यमंत्री की कन्या पूजन की भावना को चरितार्थ करते है। बैतूल जिले के चिचोली ब्लाक के देवठान के शासकीय प्राथमिक स्कूल में जाकर बच्चों को कॉपी ड्रेस पीने के पानी की बॉटल पढ़ाई के लिए सामग्री बाटकर लोगों को ऐसे पुनीत कार्य करने के लिए प्रेरणा देते हैं ।घोड़ाडोंगरी के सालीढाना में एक आदिवासी महिला के ऊपर एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जलाने की घटना में महिला को उपचार के लिए पाढर अस्पताल में भर्ती भी कराते हैं और उसे इलाज के लिए

सहयोग प्रदान करते हैं। वही घोड़ाडोंगरी सारणी मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में घायल को घोड़ाडोंगरी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराते हैं इसी तरह घोड़ाडोंगरी रानीपुर मार्ग पर हुई एक घटना में भी घायल को अस्पताल पहुंचाते हैं ।प्रदेश के ब्यावरा में सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी गाय को उपचार करवाते हैं प्रदेश अन्य कहीं भी ऐसी कोई दुर्घटना जब सामने आती है तो उसे तुरंत अपने स्तर पर सहायता प्रदान कर गुल ने युवाओं के द्वारा भी समाज हित में कार्य करने का ऐसा संदेश दिया है जो लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने का कार्य कर रहा है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुयश सिंह पोपली

(गुल) अपने साथ हमेशा रेडियम की पट्टी लेकर चलते हैं और ऐसे वाहन जिनमें पीछे रेडियम पट्टी नहीं लगी है उनमें रेडियम पट्टी लगाकर वाहन चालकों को रेडियम पट्टी लगाने की सलाह भी देते हैं और निशुल्क रेडियम पट्टी लगाकर देते हैं। जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

सुयश सिंह पोपली (गुल) के इन सेवाभावी कार्यों के कारण अल्पसंख्यक समुदाय का समाज हित में एक अलग ही चेहरा सामने आ रहा है। सुयश सिंह पोपली (गुल) युवाओं में बड़ी तेजी से अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं ऐसे युवा को अब अल्पसंख्यक आयोग में जगह देने की आवाज उठने लगी है माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर पर अल्पसंख्यक आयोग में सुयश सिंह पोपली (गुल) को स्थान मिल सकता है। सुयश सिंह पोपली (गुल) अपने कार्यों का श्रेय माननीय महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा वृंदावन को देते हैं कि उनके बताए आदर्शो पर चलने का

प्रयास करता हूं समाज हित में और राष्ट्रहित में जितना सहयोग बनता है उतना कर रहा हूं युवा सुयश गुल पोपली के इन कार्यों से युवा वर्ग बड़ा प्रभावित है और अन्य युवा भी सुयश सिंह पोपली (गुल) को देखकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं माना जा रहा है कि अल्पसंख्यक आयोग में सुयश गुल पोपली को जगह मिलने पर वह समाज हित में ऐसे कार्यों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचा सकेंगे 

वर्तमान में सुयश मिशन मोदी अगेन पीएम अभियान के प्रदेश संयोजक भी है। sspo संस्था के अध्यक्ष भी है। इनकी संस्था प्रदेश के कई जिलों में समाज हित मे लोगो को खुशी देने की भावना के साथ कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.