आज से गांव में जायँगे पुलिस/प्रशासन लोगो के विवादों का होगा निराकरण

ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त चौपालों का आयोजन 3 जनवरी से

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त चौपालें 3 जनवरी से आयोजित की जाएंगीं। इन चौपालों में स्थानीय स्तर की समस्याओं का हल होगा।

इन चौपालों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस निरीक्षक शामिल होकर लोगों के विवादों का स्थानीय स्तर पर हल करेंगे। साथ ही राजी खुशी से उनके विवादों को सुलझाने का प्रयास होगा। किसी मामले में जांच रिपोर्ट की आवश्यकता होगी तो वह भी मौके पर प्रस्तुत की जाएगी। मार्च माह तक समूचे जिले में उक्त चौपालों का आयोजन संपन्न किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.