कांग्रेस के कद्दावर नेता को लोगो ने याद किया,परिवार ने दिया स्मृति चिन्ह

जन जन के दिलों में बसे नगर के कद्दावर कांग्रेसी नेता स्वर्गीय मंजीत सिंह खनूजा आज लोगों को बहुत याद आए ।अवसर था सतपुड़ा मैदान पर आयोजित सतपुड़ा ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का । लोगों ने मैदान मैं एक सूनापन स्वर्गीय मंजीत सिंह खनूजा की कमी से लगा । उनकी कॉमेंट्री लोगों को बहुत याद आई।

घोड़ाडोंगरी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो और उसमें मंजीत सिंह खनूजा नहीं दिखाई दे तो ऐसा लगता है कि मैदान में रोनक ही नहीं है।आज मंजीत सिंह खनूजा की प्रथम पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर उनके परिवार ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर उनकी स्मृति में प्रदान किया।

इस अवसर पर उनके पुत्र जानू खनूजा, रमन खनूजा पत्नी मंजीत कौर, भतीजे वर्तमान नगर परिषद के उपाध्यक्ष सोनू खनूजा,बेटी रसमीत कौर जवाई पलाश तनेजा सहित बड़ी संख्या में ईस्ट मित्र भी मौजूद थे ।ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी में करीब 2 दशकों तक उपसरपंच रहे मंजीत सिंह खनूजा हमेशा ही गरीब तबके के साथ खड़े रहते थे । उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए खुद प्रयास करते थे और जरूरतमंद लोगों को फोन करके बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते थे ।

क्रिकेट के प्रति भी मंजीत सिंह खनूजा का विशेष रुझान था । क्रिकेट खेलना जब छोड़ा तो मैदान पर उनकी कॉमेंट्री भी रंग दिखाती थी । चल रहे मैच का ऐसा आंखों देखा वर्णन करते थे कि लोग क्रिकेट देखना कम उनकी कॉमेंट्री सुनना ज्यादा पसंद करते थे ।खेल मैदान को लेकर वह हमेशा कहते थे कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को राजनीति से हटकर खेल मैदान के लिए एकजुट होकर कुछ करना चाहिए।

मंजीत सिंह खनूजा की कुछ ऐसी ही सोच के कारण वे लोगों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं और उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर खनूजा परिवार ने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया है ।आज के इस अवसर पर गुरुद्वारे में पाठ कीर्तन का आयोजन एवं लंगर रखा गया । जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार की सुपरहिट गायिका आयेगी,रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हँसाते है – Reshmi Sharma

Leave A Reply

Your email address will not be published.