नारायण गुरु मंदिर में मकर वर्णक महोत्सव का शुभारंभ

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
भोपाल ।

श्री नारायण मिशन भोपाल नारायण गुरु मंदिर गोविंदपुरा में आज मंडला पूजा मनाया गया। मंडला पूजा भगवान अय्यप्पा के अनुष्ठान है जो महान संत समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के आध्यात्मिक और धार्मिक एकीकरण के माध्यम से विश्व भाईचारे एवं विश्व शांति के दर्शन को चिन्हित करता है। यह पूजा और भजन-कीर्तन 41 दिनों तक चलेगा जो 17 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया । मिशन के अध्यक्ष एम एन सदानंदन ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं और पुरुषों की काफी संख्या रही। जिसमें दीप पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हुए शाम को महिला मंडल के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.