संतोष जैन को मिला अखिल भारतीय ‘नूर’ सम्मान

*संतोष जैन को मिला अखिल भारतीय ‘नूर’ सम्मान*

साहित्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय जबलपुर की कादम्बरी संस्था ने अपने वार्षिकोत्सव के गरिमामयी कार्यक्रम में इस सतपुड़ा अंचल के नामवर शायर संतोष जैन को उनके ताज़ा प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह के लिए
स्व. पन्नालाल श्रीवास्तव ‘नूर’ सम्मान से विभूषित किया है ।

गत रात्रि जबलपुर के शहीद स्मारक सभागृह में साध्वी विभानंद गिरी , डॉ . चैतन्य , इंजी . डी सी जैन , डॉ . अखिलेश गुमाश्ता , आचार्य भगवत दुबे , डॉ सुमित्र एवं राजेश पाठक की मंचीय उपस्थिति में , देश भर से आमंत्रित साहित्यकारों के बीच करतल ध्वनि के बीच यह मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया । इस अवसर को अपने उपन्यास के लिए सम्मानित बैतूल के प्रसिद्ध साहित्यकार राजकुमार कोरी ‘राज़’ ने बैतूल ज़िले के लिए स्वर्णिम निरूपित किया वहीं घोड़ाडोंगरी के गणमान्य साहित्य प्रेमियों राजेन्द्र मालवीय , डाँ कृष्ण गोपाल अग्रवाल. विशाल बतरा , आशीष अग्रवाल , विक्रांत गावंडे एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया , श्री जैन को बधाई प्रेषित की एवं घोड़ाडोंगरी निवासियों के लिए इसे गौरव का अविस्मरणीय अवसर बताया ।
*

Leave A Reply

Your email address will not be published.