पांच रुपये वाला डॉक्टर,ऐसे भी लोग होते है

यह हैं कर्नाटक केमडुआ जिले के डॉक्टर शंकर गौड़ा एमबीबीएस एमडी इनके पास अपना चेंबर नहीं है ।

यह बताते हैं कि चेंबर बनाने में 3 से 4 लाख लगेंगे जो उनके पास नहीं है इनका अपना घर इनके शहर से कुछ दूर गांव में है जहां छोटे-छोटे दो कमरे हैं।

यह बताते हैं कि मेरे मरीज इतनी दूर कैसे आएंगे इसलिए मैं खुद सवेरे 8:00 बजे शहर पहुंचकर एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट की दीवार पर बैठकर गरीब मरीजों को देखता हूं।

रोजाना इनके पास लगभग 100 से ऊपर मरीज आते हैं जिनकी यह हर प्रकार की जांच करते हैं और इनको सस्ती जेनेरिक दवाइयां लिखते हैं जिससे मरीजों के ऊपर आर्थिक बोझ ना पड़े।

सबसे मजेदार बात इन डॉक्टर साहब की यह है कि यह मरीजों से केवल 5 ₹ फीस लेते हैं जी हां सही पढ़ा आपने केवल 5 ₹ ।

आज के इस आधुनिक युग में एक एमबीबीएस एमडी डॉक्टर मात्र 5 ₹ फीस लेकर इलाज कर रहा है वास्तव में उनके इस कृत्य एवं सेवा भाव को नमन है..


आप सभी का दिन शुभ हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.