*20 एवं 21 जुलाई को 13 वार्डों में नहीं होगी पेयजल सप्लाई*

 

 

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पेयजल लाइन जोड़ने के कार्य के कारण 20 एवं 21 जुलाई को सारनी क्षेत्र के तेरह वार्डों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने बताया कि जलावर्धन की ठेका कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग प्रा. लि. से मिली जानकारी के अनुसार

कंपनी द्वारा 20 व 21 जुलाई को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की कॉलोनी में पाइप लाइन कनेक्शन जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण वार्ड 1 से वार्ड 13 तक पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.