*घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस ने निकाला विशाल मसाल जुलूस*

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष माननीय निलय डागा जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के सभी मोर्चो के साथ युवा कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस के सहयोग से नीट पेपर लीक के विरोध में शहर के बीच दुर्गा चौक से मालवीय मोहल्ले से हॉस्पिटल चौक तक विशाल मसाल जुलूस जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को ललकारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा ने बताया नीत की परीक्षा के पेपर

बार बार लीक होना देश के पढे लिखे युवाओ एवं देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है ये मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है वही युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी ने कहा वर्ष 2026 की ‘नीट’ परीक्षा का पेपर लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश की पूरी परीक्षा प्रणाली के खोखलेपन और परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ‘राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी’ (एनटीए) की संदेहास्पद कार्यप्रणाली का जीता-जागता प्रमाण है,वही जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर एवं सुरेंद्र सिंग राजपूत ने भाजपा सरकार को कोसते हुये आरोप लगाये की पेपर लीक होना भाजपा सरकार के नकल-मुक्त दावों, ‘परीक्षा पे चर्चा’ की पोल खोलकर रख दी है। वही मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा इस महा-घोटाले ने न केवल देश को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या भारत का भविष्य अब प्राइवेट

एजेंसियों के भरोसे ठेके पर चलेगा, मासूम छात्रों द्वारा की गई आत्महत्याओं ने पूरे समाज को गहरे सदमे और दुर्भाग्य के कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिसके विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस एवं सभी मोर्चा संगठनों ने सड़कों पर उतरकर एनटीए को बैन करने की मांग की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर ,सुरेंद्र सिंह

राजपूत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा,वरिष्ठ नरेन्द्र महतो,ललित शर्मा, दुष्यंत माहले, राजेश राजपूत जी, महेश मालवीय, कन्हैया राठौर,पार्षद योगेश कवडे महेश मालवीय, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश भोरवंशी नगर अध्यक्ष राहुल इवने, मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव जी, रानीपुर मंडलम अध्यक्ष बलराम वरकड़े, कुही मंडलम अध्यक्ष कमलेश झल्लारे , श्यामू परते, संजय साल्वे,सुशील धुर्वे,आजाद सिंह इरपाचे, मुकेश मोहबिया, राजा

इमरान खान,गोविंद पन्द्राम,शुभम साहू, पीयूष अग्रवाल,जीवन वर्मा,एनएसयूआई जिला महासचिव यश साहू,महेश सरेआम,रामकिशोर उईके,जंगल धुर्वे,रेवदिन मावसे,अनिल यादव,हेमराज यादव,मनोज यादव,दिलीप अकोले, रोहित इवने, विकाश पाल, रोहित सलाम, अविनाश इवने,प्रकाश पाखरे,दिलीप अकोले,गोलू भलावी, राज सलाम, ओम तुमडाम,भोज यादव,महेश दर्शमकर साहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.