शिव मंदिर मे माँ जगदम्बा को 56 भोग लगाया गया

 

आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे नौ दिनों से विराजित माँ जगदम्बा को अष्टमी के पवन पर्व पर रात्रि मे माता रानी के समीप भक्तो द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बना कर 56 भोग् लगाया गया और माँ जगदम्बा की महाआरती, भारत माता की महाआरती ,समस्त ग्रामीणों के द्वारा बड़े धूम धाम से की गई जिसमे शिव मंदिर समिति के सदस्यो द्वारा प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अष्टमी पर्व पर,अंधारिया ग्राम के संपूर्ण ग्राम वासियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाता है और बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने अपने घरों से व्यंजन बना कर लाए और माता को व्यंजन का भोग लगाया जिसमे बड़ी संख्या मे भक्त उपस्थित रहे नौवमी पर हवन पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया दिनांक 5 अक्टूम्बर 2022 को दशहरे पर्व पर माता रानी की शोभायात्रा जयकारों के साथ ,माँ जगदम्बा का विसर्जन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.