नवरात्र महोत्सव की धूम जागरण पर झूमे श्रद्धालु

नगर में इन दिनों नवरात्रि महोत्सव की धूम है नगरवासी इस उत्सव को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ माता रानी के प्रति श्रद्धा और आस्था पूजन उपवास कर मना रहे हैं। खेड़ापति माता मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे हैं वही सार्वजनिक देवी उत्सव समितियों द्वारा माता रानी के जागरण का आयोजन किया जा रहा है। देवी जागरण करने के लिए बाहर से जागरण समितियों को बुलाकर माता रानी का जगराता कराया जा रहा है ।वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद योगेंद्र कवड़े ने बताया कि शनिवार रात्रि में बाजारढाना में माता रानी के दरबार में देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के जागरण का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.