Collage एन एस एस का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया

*नसरूल्लागंज ।* शासकीय महाविद्यालय नसरुल्लागंज की एनएसएस इकाई द्वारा एन एस एस का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. फातिमा खान के द्वारा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरेन्द्र राजपूत, होम्योपैथी मेडिसीन एवं डॉ. रवि होम्योपैथी रहें। वही कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत सरस्वति एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सरस्वती वंदना छात्रा बर्षा एवं सलोनी के द्वारा तथा अतिथि स्वागत गीत भूपेंद्र द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत स्वयंसेवको द्वारा प्राकृतिक फुल-पत्तियों से बनाए गए गुलदस्तों से किया गया।
वही कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर वीरेंद्र राजपुत द्वारा ने विद्यार्थीयों से संवाद स्थापित करते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने हेतु दैनिक गतिविथियो द्वारा स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन जीने के तरीको के बारे में बताया गया। वहीं डॉक्टर वलवीर राठौर ने स्वयंसेवको द्वारा पर्यावरण को संबर्द्धित एवं संरक्षित करते हुए जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की।
महाविद्यालय की प्राचार्य फातिमा खान ने ऊर्जा संरक्षण एवं जागरूकता पर अपनी बात रखी। वही कार्यक्रम में भूपेन्द्र कलोशिया, वर्षा मिश्रा, वैशाली एवं महिमा के द्वारा नृत्य तथा भुपेन्द्र ठोके, सूरज मालवीय, आदर्श पैठारी, अर्जुन ने एनएसएस के सन्दर्भ में अपने अनुभव साझा किए।
वही कार्यक्रम में प्राचार्य के द्वारा सरिता मण्डलेकर, सुरज मालवीय, भूपेंद्र ठोके, भुपेन्द्र कलोशिया आदि को एनएसएस बी प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भारत सिंह हरियाले ने आभार वक्त करते हुए एनएसएस का महत्व व्यक्तित्व निर्माण, एवं शैक्षणिक योग्यता पर विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.