पोस्ट ऑफिस का सर्वर नहीं चलने से महिलाएं हो रही परेशान

Ghoradongri _

घोड़ाडोंगरी नगर पंचायत घोड़ाडोंगरी के उप डाकघर घोड़ाडोंगरी सर्वर नहीं चलने के कारण ग्राहक परेशान हो रहे हैं । सुकन्या समृद्धि योजना का खाते में रुपये जमा करने आई प्रतिभा मालवी ने बताया कि वह लगातार तीन दिनों से सुकन्या समृद्धि के खातों में रुपए जमा करने के लिए आ रही हैं।

लगातार 3 दिनों से रोज को 2 घंटे परेशान हो रही हैं। उसके बावजूद खाते में रुपए जमा नहीं हो पा रहे हैं। हमेशा कहा जाता है कि अभी तक अभी सर्वर नहीं चल रहा है ऐसा जवाब दिया जाता है आज बुधवार 29 मार्च को 12:00 बजे से 1घंटे से खड़े हैं उनका कहना है कि क्या हमारे पास केवल इतना ही काम बचा है कि हम रोज यहां आकर अपने खाते में रुपए जमा करने के लिए परेशान होते रहे। पोस्ट ऑफिस के अधिकारी भी ऊंची आवाज बात करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आस्था रजक, प्रतिभा मालवी और गरिमा मालवीय के खातों में रुपए जमा करने के लिए लगातार तीन दिनों से परेशान हो रहे हैं । हर बार यही कहा जाता है कि अभी सर्वर नहीं चल रहा है ।ऐसा कब तक चलेगा और कब तक हम लोग परेशान होंगे। देखें वीडियो

 

ये तय करेंगे कौन बनेगा घोड़ाडोंगरी का विधायक

Leave A Reply

Your email address will not be published.