राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर संगोष्ठी एवम पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी के पुस्तकालय में पुस्तकालय विज्ञान के पितामह डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्म राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर संगोष्ठी एवम पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबडे, ग्रंथपाल डॉ. यासमीन जिया एवं स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती एवं डॉ एस आर रंगनाथन के चित्र पर पुष्प

अर्पित कर किया गया तत्पश्चात पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ यासमीन जिया द्वारा संगोष्ठी का शीर्षक “पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों की वर्तमान युग में उपयोगिता” विषय को बताते हुए रंगनाथन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ई ग्रंथालय के बारे में बताया , रंगनाथन जी के पांच सूत्रों की प्रासंगिकता पुस्तकालय में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा बताई गई, प्राचार्य डॉ. साहेब राव झरबडे जी द्वारा जीवन की सफलता में पुस्तकालयों की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया इसी श्रृंखला में प्रो सुरभि उइके,डॉ भूपेन्द्र पाटणकर, डॉ राजेश आर्य,डॉ पंकज गायकवाड़, डॉ अजब खातरकर,डॉ ओम प्रकाश बोरकर द्वारा

पुस्तकालय के संबंध में व्याख्यान दिये कार्यक्रम का संचालन डॉ यासमीन जिया द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती भूमिका भौपते द्वारा किया गया तत्पश्चात सभी ने पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी देखी और कंप्यूटर पर ई ग्रन्थालय की कार्यविधि को समझा । कार्यक्रम में श्रीमती शोभा मगर्दे,श्री प्रकाश झरबडे,श्री आकाश प्रजापति,श्री मोहित भोपते, श्री राम भगत यादव सहित महाविद्यालय स्टाफ एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.