अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर एक्सीलेंस स्कूल घोड़ाडोंगरी में हुआ वृक्षारोपण

 

 

घोड़ाडोंगरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (Excellence School) घोड़ाडोंगरी में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी के नगर मंत्री अपूर्व जैन सहित संगठन के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एम.आर. निरापुरे सर, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस मुहिम का हिस्सा बने।

 

नगर मंत्री अपूर्व जैन ने इस अवसर पर कहा कि स्थापना दिवस के सेवा कार्यों के तहत प्रकृति को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ यह वृक्षारोपण किया गया है। प्राचार्य एम.आर. निरापुरे सर ने विद्यार्थियों को इन पौधों की देखरेख करने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.