देश में इन्टरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 70 करोड के पार: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया है कि डिजिटल इंडिया ने 2019 से 2021 के बीच तीन वर्ष में ग्रामीण इलाकों में अनेक इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं को जोडा है। आज नई दिल्ली में एक समारोह में श्री ठाकुर ने कहा कि ऐसा भारत नेट परियोजना और दूरसंचार विकास योजनाओं के माध्यम से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि 2015 से 2021 के बीच ग्रामीण इलाकों में इन्टरनेट लेने वालों की संख्या में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री ठाकुर ने बताया कि देश में इन्टरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 70 करोड को पार कर गई है।







