पिछले 24 घंटे में देश में 10 हजार 542 लोगों में कोराना संक्रमण की पुष्टि

देश में, पिछले 24 घंटे के दौरान दस हजार पांच सौ 42 लोगों में कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इस समय देश में 63 हजार 562 रोगियों का कोविड उपचार चल रहा है। इस बीच, कल आठ हजार 175 कोविड रोगी स्‍वस्‍थ हुए। कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव छह-सात प्रतिशत है।   स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 220 करोड़ 66 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं।