केंद्रीय विद्यालय सारणी के बच्चों द्वारा ग्राम भारती महिला मंडल का भ्रमण किया।

 

 

मंडल शोभापुर कॉलोनी का केंद्रीय विद्यालय सारणी के 80 बालिका एवं बालकों द्वारा संस्था की गतिविधियों को जानने के लिए प्राप्त 10:00 बजे भ्रमण हेतु लाया गया। संस्थाबच्चों के साथ अपने स्थापना वर्ष की 41 वर्ष पूर्ण कर 42 वर्ष में प्रवेश करने की प्रसन्नता जाहिर की 19 /11/ 1985 को झूला घर की शुरुआत बच्चों के साथ की थी आज संस्था का शुभारंभ दिवस साक्षात सामने लग रहा था बच्चों ने संस्था की अचार फैक्ट्री सेंट्रिपेड परामर्श केंद्र कंप्यूटर लैब एवं प्रशिक्षण कक्षा के साथ संस्था द्वारा की जा रही अन्य जिलों में गतिविधियों को जाना । संस्था अध्यक्ष द्वारा बच्चों से जानकारी ली बच्चों द्वारा प्राप्त जानकारी दी गई बच्चों के साथ आए केंद्रीय विद्यालय के स्टाप श्री चंचल भावेश, श्री छगन गुर्जर, श्रीमतीहर्षाली राठौर, श्री उदय सिंह, श्री केशव तिवारी द्वारा संस्था की प्रशंसा की तथा सभी विभागों द्वारा अपने-अपनी जानकारी देने के लिए सभी का धन्यवाद किया। अचार फैक्ट्री में बने अचार का टेस्ट किया तथा अत्यधिक प्रभावित हुए तथा अचार की बर्निया किस प्रकार पैकिंग की जाती है। किस तरह लेवल लगाए जाते हैं यह जानकारी बहुत ही पसंद आई। बच्चों ने अत्यधिक प्रसन्नता के साथ भ्रमण किया। संस्था द्वारा श्रीमती भारती अग्रवाल, नंदा सोनी, ज्योति बागडे ,लीलाधर गढेकर ,राजकुमार शर्मा शबनम शेख, प्रहलाद आरसे, कुमारी करुणा निवारे, द्वारा बच्चों को जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.