नौ दिनों तक गूंजेंगे गुरुवाणी के स्वर*

*गुरु नानक जयंती पर प्रभात फेरी का शुभारंभ कल से, नौ दिनों तक गूंजेंगे गुरुवाणी के स्वर*
*घोड़ाडोंगरी* :
घोड़ाडोंगरी में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 13 नवंबर, शुक्रवार से प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा। यह प्रभात फेरी 21 नवंबर तक लगातार नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा साहिब से निकाली जाएगी।

इस दौरान साध संगत गुरु महिमा का गुणगान करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालेगी। गुरुद्वारा प्रबंधन एवं आयोजक समिति ने समस्त गुरु प्यारी साध संगत, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.