मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के बराबर मंहगाई भत्ता और पेन्शनर्स को राहत देने में भेदभाव बंद करे। प्रदेश में कर्मचारी मनायेंगे काली दीवाली
मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार के बराबर मंहगाई भत्ता और पेन्शनर्स को राहत देने में भेदभाव बंद करे। प्रदेश में कर्मचारी मनायेंगे काली दीवाली—–क्षेत्रीय महामंत्री। *सारनी* केंद्र सरकार ने अपने लगभग 48 लाख कार्मिकों को और 68 लाख पेंशनर्स दीपावली के पहले 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और पेंशनर्स को मंहगाई राहत की घोषणा करने से केंद्रीय कर्मचारी तो दीपावली धूमधाम से मनाएंगे और मध्यप्रदेश शासन के कार्मिक काली दीवाली मनाएगें। राज्य शासन ने पिछले 10 माह से महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत नहीं किया है। केंद्रीय सरकार ने दीपावली से पूर्व 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता बढाकर 63 प्रतिशत जुलाई 2026 से एरियर्स सहित देने की घोषणा कर दी है। जो अक्टूबर माह के वेतन के साथ सहित मिलेगा।मध्यप्रदेश सरकार से प्रदेश को विकास के रास्ते पर अग्रसर करने वाले कर्मचरियों के लिए प्रदेश की सरकार को कार्मिकों के लिए समय रहते मंहगाई भत्ता/ मंहगाई राहत जारी करना चाहिए। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री सुशील शर्मा और क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने संयुक्त रूप से मांग की है कि मध्यप्रदेश शासन कार्मिकों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत एरियर्स सहित देने के आदेश शीघ्र जारी करने की माँग की गई।