युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के तत्वावधान में ब्लॉक घोड़ाडोंगरी में पड़ोस युवा संसद 2026-27 का आयोजन ‘नशा मुक्त युवा’ थीम पर किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र मालवीय जी,जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी जी ,जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली जी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संतोष राजपूत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवा संसद की कार्यवाही संसदीय प्रक्रिया के अनुरूप आयोजित की गई। युवाओं ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज के विकास को प्रभावित करता है।
मुख्य वक्ता संभागीय समन्वयक श्री कौशलेश तिवारी जी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं एवं अतिथियों को नशामुक्त भारत के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर करुणा देशमुख, आशीष कोकने, सजना धुर्वे, हुकुमचंद कालभोर, महेश गुजेले, अनिल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, माय भारत स्वयंसेवकों तथा ग्रामीण युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन जतिन प्रजापति तथा आभार प्रोफेसर श्री निरापुरे जी द्वारा किया।