महाविद्यालय सारनी बगडोना में केरियर मार्गदर्शन एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

 

वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बगडोना जिला बैतूल में महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय रोजगारउन्मुखी ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल के क्षेत्र में व्यवहारिक कौशल प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित आवश्यक तकनीक एवं व्यावसायिक कौशल का ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि श्री रामसिंह धुर्वे ने मप्र पुलिस, एमपीपीएससी और यूपीएससी और एसएससी जैसी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें, इसके लिए हमारी क्या रणनीति होना चाहिए इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया साथ ही इसके लिए महाविद्यालय में तैयारी कराई जाएगी। इसी कार्यक्रम में श्रीमती सारिका मिस्त्री ने बताया कि वर्तमान समय में ब्यूटी एवं वैलनेस क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है ऐसे में यह प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने कौशल के आधार पर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी ब्यूटी पार्लर में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का ब्यूटी पार्लर स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकती हैं। इसी कड़ी में अतिथि मोना अशोक मोहंती ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की छात्रा श्रेया राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में हो संचालित यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं रोजगार परक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं को कैरियर निर्माण, कौशल विकास और रोजगार के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक श्री उमेश सालवंशी जी बताया कि यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का एक उपयोगी अवसर है इस प्रकार महाविद्यालय सारनी बगडोना में शिक्षा के साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करते हुए युवाओं के उज्जवल भविष्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल कर रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश हनोते ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ हरीश लोखंडे ने किया। अवसर पर महाविद्यालय परिवार श्री तपेश साहू,डॉ अंजना संजय राठौर डॉ दशरु यदुवंशी, डॉ गोलमन आहके, डॉ दिनकर लिखितकर, डॉ अनीता नागले, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती रीना उईके, सुश्री प्रियंका दवंडे, श्रीमती निकिता सोनी, श्री मोहन पवार, श्री अनिल तुमडाम, श्री अनुज हलदार, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्रीमती गंगा चौरे, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती दीपिका सोनी एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.