एल एफ एस पाथाखेड़ा ने लगातार तीसरी बार भाषण प्रतियोगिता में जीती ट्राफी

सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को वेकोलि पाथाखेड़ा ने जी वी टी सेंटर में 5 स्कूलों के 25 छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। “सत्यनिष्ठा से समृद्धि”थीम पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में समस्त छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए । भाषण प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा ने प्रथम एवं केन्द्रीय विद्यालय सारनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ‌।दोनों ही स्कूल की टीम को विनर और रनर अप ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस प्रतियोगिता में पी एम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, और अर्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय वेकोलि पाथाखेड़ा के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में जन सूचना एवं राजभाषा अधिकारी श्री प्रदीप श्रीवास्तव, महाप्रबंधक(संचालन) श्री राजकपूर प्रसाद,वित्त प्रबंधक श्री सुदेश जांगिड़ ,श्री कुशवाहा सर का विशेष योगदान रहा।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन के साथ समस्त शिक्षकों ने ट्रॉफी जीतने वाले छात्र अरिसा मलिक, गौरव ठाकरे,अंशिका सिंह, जेनब परवीन, जीत चौहान के साथ ही टीम प्रभारी कुरैशी सर को बधाई दी है।समस्त विद्यालय में हर्ष की लहर व्याप्त हैं। सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए समस्त स्कूलों, विद्यार्थियों की ओर से कुरैशी सर ने वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र का आभार प्रकट प्रकट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.