*घोड़ाडोंगरी* : नगर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में नवीन नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति, इमली मोहल्ला द्वारा इमली मोहल्ले की महारानी का भव्य नगर आगमन शनिवार, 10 अक्टूबर को किया जाएगा। माता रानी की अगवानी के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ढोल-बाजे के साथ श्रद्धालु शामिल होंगे।
शोभायात्रा शाम 6 बजे चंडी मंदिर, सतपुड़ा ग्राउंड से प्रारंभ होगी। यहां से शोभायात्रा हॉस्पिटल चौक एवं मालवीय मोहल्ला होते हुए इमली मोहल्ला स्थित दुर्गा पंडाल पहुंचेगी। पूरे मार्ग में माता रानी के स्वागत और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहने की उम्मीद है।
समिति द्वारा नगर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं माता रानी के भक्तों से शोभायात्रा में शामिल होकर इमली मोहल्ले की महारानी के भव्य स्वागत को सफल बनाने की अपील की गई है।