_रामरख्यानी में हुआ खेल स्पर्धा का समापन, नगर पालिका अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों द्वारा बांटे गए पुरस्कार।_
सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को रामरख्यानी स्टेडियम में फुटबाल के दो मैचों का आयोजन किया गया।
खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया थीम पर आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, सभापति भीम बहादुर थापा, पार्षद प्रवीण सोनी, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, के के भावसार, गुरुस्वामी एरुलू , रंजीत डोंगरे, एव मनीष धोटे की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर फुटबाल के दो मैच हुए। जिसमें सारनी ए और पाथाखेड़ा के बीच मैच खेला गया जिसमें सारनी ए ने 2-1 से मैच जीता। दूसरा मैच मप्रपाजन लिमिटेड के खिलाड़ी एवं नगर पालिका खिलाड़ी की मिलकर टीम और सारनी जुनियर क्लब के बीच खेला गया जिसमें सारनी जुनियर क्लब ने 3-0 से मैच जीता।
फुटबाल प्रतियोगिता में लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी को शील्ड प्रमाण पत्र से पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया । बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग नगर के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सिंगल डबल के मैच हुए। विजेता उपविजेताओं सभी को शील्ड प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी कीर्ति नायक , राकेश डोंगरे निराकार सागर , राम प्रसाद दास मुकेश नागले प्रताप सिंदूर कामदेव सोनी उपस्थित थे।