*आम सड़क या खुले में गोवंश मिले तो मवेशी मालिक पर होगी कार्यवाही*

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में मवेशी आम सड़क, सार्वजनिक स्थान या खुले में विचरण करते मिलते हैं तो संबंधित मवेशी मालिक पर कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि आम नागरिक अपने पालतू पशु, गौवंश को घरों में बांध कर रखें।मुख्य सड़कों पर विचरण करने के लिए खुला न छोड़े। पशु, गौवंश को मुख्य सड़क पर खुला छोड़ने से दुर्घटना की संभावना निर्मित हो रहीं है। अतः मुख्य सड़क पर आवारा पशु पाए जाने पर नगर पालिका परिषद, सारनी द्वारा उन्हें पकडकर निकटतम गौ शाला में भेजे जाने का कार्य किया जावेगा। संबंधित पशु, गौवंश पालकों पर जुर्माना अधिरोपित्त कर वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं पशु, गौवंश पालकों की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.