वार्ड 3 व 4 में पैदल पहुंची नपा की टीम, नलों में कम प्रेशर से पानी आने की शिकायत, नालियों में कचरा होने पर अध्यक्ष-सीएमओ ने जताई नाराजगी

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार वाडों में पहुंचेगी नपा, पार्षद, सीएमओ, उपयंत्री के अलावा अन्य अधिकारियों ने किया वार्डों का पैदल भ्रमण, लोगों से जानी समस्याएं।

 

सारनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार आम नागरिकों की सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक शुक्रवार वार्ड स्तर पर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को नगर पालिका परिषद सारनी की टीम वार्ड 3 व 4 में भ्रमण के लिए पैदल निकली। वार्डों में सफाई और नलों से कम प्रेशर में पानी आने जैसी समस्याएं आई।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार वार्ड स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया जाना है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पूरी टीम के साथ वार्ड 3 व 4 में पैदल पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। टीम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद मीना ददन सिंह, किरण कुमार झरबड़े, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल के अलावा अन्य लोग शामिल थे। वार्ड 3 के रामकृष्ण हनोते, संध्या सातनकर ने नल की समस्या बताई। उन्होंने कहा वार्ड के कई घरों में नलों में पानी नहीं आता। इसके अलावा वार्ड 4 राजकुमारी साहू, अरूण झरबड़े ने नलों में कम प्रेशर से पानी आनी की शिकायत की।

ठेका कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग प्रा. लि. के इंजीनियर्स को बुलाकर तत्काल समस्या हल करने के निर्देश दिए। वार्ड नं 3 की पार्षद मीना सिंह ने वार्ड की रोड खराब होने की शिकायत सीएमओ से की। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर हो चुका है। बारिश के बाद सड़क निर्माण होगा। उन्होंने उपयंत्री को गढ्डे वाली सड़क पर तत्काल स्टोन डस्ट डालने के निर्देश दिए। आगामी शुक्रवार को वार्ड 5 एवं 6 में भ्रमण कार्यक्रम होगा। टीम में नगर पालिका की ओर से शिवम डेहरिया, राजेश बगाहे आरएस सतवांशी, कीर्ति सारवान, प्रियंका उइके, राजेश वागदरे, रंजीत डोंगरे, लालचंद सिंदूर, अमित नकवाल, प्रमोद हुरमाड़े, रोशन बामने, योगेश पाटिल समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*सफाई कामगारों की दो समय हाजिरी लगाने के निर्देश:*

 

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने वार्ड 3 व 4 में नालियों में कचरा होने पर नाराजगी जाताई। सफाई कामगारों की कम संख्या को लेकर उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सुपरवाइजर को तलब किया। तत्काल सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सफाई कामगारों की सुबह और दोपहर में अवकाश के समय भी हाजिरी लगाई जाएं। इससे वे काम छोड़कर नहीं जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.